Bhopal: पति की हत्या के जुर्म में पत्नी को मिली उम्र कैद की सजा, बेहद चौकाने वाला है हत्या का कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 12:28 PM IST

Bhopal : पति दिव्यांग था इसलिए पसंद नहीं था तो देवर संग अवैध संबंध बना लिए। पति को इसका पता चला तो देवर संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। लाश को घर में स्थित सैफ्टी टैंक में दफना दिया। देवर के किसी और महिला के साथ अवैध संबंधों की बात उर्मिला को रास नहीं आई तो उसे भी ठिकाने लगा दिया। अब पति की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति दिव्यांग होने के चलते पसंद नहीं था, इसलिए मार डाला
  • देवर से अवैध संबंध बनें, उसने परेशान किया तो उसे भी मौत दे दी
  • कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुलझाई पूरे मामले की गुत्थी

Bhopal : राजधानी भोपाल में एक हत्यारिन महिला को न्यायालय ने पति की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने महिला पर 5 सौ रूपए का अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि महिला ने अपने देवर की भी हत्या कर दी थी, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Bhopal News

भोपाल में हत्यारिन पत्नी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा। सांकेतिक तस्वीर

मामला राजधानी के कोलार थाना इलाके की है, जहां पर महिला ने अपने देवर के साथ मिल पति के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मृतक की लाश को घर में सेफ्टी टैंक में छुपा दिया था। मामले की सरकार की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक राम कुमार खत्री ने की।

End of Feed