Bhopal: मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुखों सहित कलेक्टर्स को आदेश भेजा गया है। जिसके मुताबिक, 30 जनवरी को प्रदेशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें कि, सरकार के आदेश के मुताबिक, बापू की पुण्यतिथि पर पूरा प्रदेश 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनट के लिए थम जाएगा। 11 बजते ही जो जहां है, वो वहीं रुककर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकj उन्हें नमन करेगा।
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लेकर सभी विभागों के प्रमुखों, जिला कलेक्टर्स को आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 30 जनवरी को सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश में मौन रखा जाएगा। इस दौरान सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। मिनट का मौन शुरू होने और खत्म होने की सूचना पुलिस सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। जिसमें 10 बजकर 59 मिनट से 11 बजे तक सायरन बजाए जाएंगे। इसके बाद दो मिनट के बाद 11 बजकर 2 मिनट से लेकर 11 बजकर 3 मिनट तक दोबारा क्लियर सायरन बजाए जाएंगे।
