Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इस माह में विश्व के एक बड़े आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। राजधानी के बिसनखेड़ी में मौजूद एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी में इस महीने की 20 से 27 मार्च तक आईएसएसएफ वर्ल्ड कप रायफल-पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा।
भोपाल में 20 मार्च से होगी वर्ल्ड शुटिंग चैंपियनशिप (सांकेतिक तस्वीर)
सूत्रों के मुताबिक, यह चैंपियनशिप देश की पहली 83 गुणा 27 मीटर एयरकंडीशंड इंडोर रेंज में होगी। इस चैंपियनशिप में 33 देशों के 325 खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं इस दौरान खिलाड़ियों के साथ आए 75 अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस विश्व स्तरीय आयोजन को लेकर लेक सिटी भोपाल में तैयारियां परवान पर हैं।
