Bhopal: राजधानी भोपाल के रहवासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है। लेक सिटी के लोगों के लिए मेट्रो में सफर करने के अरमानों की राह अब जल्द आसान होगी। बता दें कि, अगले महीने यानी कि, अप्रैल में मेट्रो ट्रेन का मॉडल भोपाल आ जाएगा।
राजधानी भोपाल में अगले महीने आएगा मेट्रो का मॉडल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मेट्रो के माॅडल को राजधानी की स्मार्ट रोड स्थित पार्क के नजदीक आम लोगों के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। बता दें कि, अब राजधानी में सितंबर महीने में मेट्रो के ट्रायल रन की तैयारियां भी परवान पर हैं।
