Bhopal News: भोपाल वालों के लिए अच्छी खबर है। एक इवेंट के दौरान स्मार्ट सिटी की किराए पर इलेक्ट्रिक बाइक देने की योजना 20 जनवरी से शुरू की जा सकती है। इसके तहत आपको पहले 15 मिनट के लिए 20 रुपए किराया देना पड़ेगा। इसके बाद फिर नए स्लैब से राशि काटने का काम होगा। शुरुआत में शहर के पांच क्षेत्रों में स्टैंड बनाया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे स्टैंड व बाइक की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
भोपाल में 20 जनवरी से शहर में सफर करने के लिए मिल सकेगी किराए पर ई बाइक
स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरव बैनल के मुताबिक 20 जनवरी को एक इवेंट के दौरान ही बाइक को शहर में लॉन्च कर दिया जाएगा। इससे शहर के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा। ई-बाइक को इस तरह बनाया जा रहा कि बाइक में बैटरी की चार्जिंग स्थिति पता चल जाए। बाइक को चार्ज करने के लिए उपभोक्ता को अपने स्तर पर कुछ भी नहीं करना होगा।
