भोपाल

Bhopal Airport: भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू होगी यह नई व्यवस्था, यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 04:23 PM IST

Airport Authority: भोपाल एयरपोर्ट से अब 24 घंटे की उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को उसके मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी है। इस सुविधा को अप्रैल माह से शुरू कर दिया जाएगा। अब भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से रात में भी उड़ान सेवा जारी रह सकेगी। भोपाल एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग की सुविधा देने की योजना है।

Image

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अप्रैल महीने से 24 घंटे उड़ान सेवा हो जाएगी शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल एयरपोर्ट से 24 घंटे हो सकेगी उड़ान
  • एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग की मिलेगी सुविधा
  • अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी नई सुविधा

Bhopal News: भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय ने बड़ा अहम फैसला लिया है। मुख्यालय से भोपाल को देश के चुनिंदा एयरपोर्ट की सूची में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यहां से अब 24 घंटे उड़ान संचालित हो सकती है। अप्रैल माह से भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। यहां से रात में भी उड़ानें होने से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

बता दें कि, इस फैसले के बाद भोपाल से देर रात की उड़ानें शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कई एयरलाइंस कंपनियां भोपाल को बेस स्टेशन बनाने के लिए अब प्रोत्साहित हो सकती है। नाइट पार्किंग के साथ-साथ एयरपोर्ट पर कई सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।

बेस स्टेशन बन सकता है भोपाल एयरपोर्ट

बता दें कि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन साल पहल अपने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर राजा भोज एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान सेवा जारी रखने की स्वीकृति मांगी थी। हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से मुख्यालय ने आखिरकार तीन साल पुराने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 24 घंटे उड़ान संचालन वाले हवाई अड्डों पर विमानों की नाइट पार्किंग की भी व्यवस्था की जाती है। अब कंपनियों के लिए समय की कोई बाधा ही नहीं रहेगी। माना जा रहा है कि, इस फैसले से कंपनियां भोपाल को बेस स्टेशन बनाने में प्राथमिकता दिया करेंगी।

यहां से भी हो सकेंगी रेड आई उड़ानें

जानकारी के लिए बता दें कि, एयर इंडिया सहित चुनिंदा एयरलाइंस कंपनियां देश भर में रेड आई (रात की उड़ान) उड़ानें संचालित करती हैं। ये उड़ानें उसी एयरपोर्ट पर शुरू हो सकती हैं, जहां 24 घंटे उड़ान संचालन की सुविधा हो। यह उड़ान रात्रि 11 बजे के बाद शुरू होती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, मुख्यालय ने अप्रैल से 24 घंटे उड़ान संचालन को स्वीकृति दे दी है। जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। अब भोपाल में एयरलाइंस कंपनियां बेस स्टेशन बनाने को प्राथमिकता दे सकेंगी। सुबह की उड़ानें लेट होने की समस्या भी कम हो जाएगी। देर रात की उड़ानें भी यहां से शुरू हो सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article