Bhopal City Bus News: भोपाल के लोगों के लिए गुड न्यूज, अब यहां तक होगा सिटी बसों के रूट का विस्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 04:50 PM IST

Capital Bhopal News: भोपाल में 50 सिटी बसों के रूट का विस्तार किया गया है। इसमें प्रमुख रूट भोपाल से भोजपुर तक का है। अब भोपाल से भोजपुर के लिए सीधे सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बसें आज यानी की गुरुवार से विस्तार किए गए रूटों पर चलना शुरू हो गई हैं। भोपाल से भोजपुर के लिए 13 बसों का विस्तार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल से चलने वाली बसों का चार रूट पर किया गया विस्तार
  • भोपाल से भोजपुर के लिए मिल रही सीधी बस सेवा
  • 4 रूट पर 50 बसों का बढ़ाया गया है दायरा


Bhopal News: राजधानी भोपाल से 25 किमी के दायरे में सिटी बसें चला करती हैं। अब सिटी बस भोपाल से भोजपुर तक भी जा सकेंगी। पुतलीघर से सीआरपीएफ कैंप बंगरसिया रूट पर दौड़ने वाली 13 बसों को भोजपुर तक चलाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार से यात्री इसका फायदा ले रहे हैं। कुल 4 रूट पर 50 बसों का दायरा बढ़ा दिया गया है।

Bhopal City Bus News

भोपाल शहर से भोजपुर समेत इन चार रूट पर सिटी बसों का विस्तार (फाइल फोटो)

बता दें कि, भोपाल के 21 रूट पर कुल 352 सिटी बसों में हर दिन डेढ़ लाख यात्री सफर किया करते हैं। इनमें 25 हजार से भी ज्यादा यात्री मंथली और सुपर सेवर प्लान लेकर सफर करते हैं। भोपाल के आसपास कई मनोरम और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। इनमें से भोजपुर भी एक है, लेकिन यहां तक सिटी बसें नहीं चलती थीं। इस कारण श्रद्धालुओं को अपने निजी वाहनों से भोजपुर तक का सफर करना पड़ रहा था। पहले भोपाल से भोजपुर जाने के लिए सिटी बस से सीआरपीएफ कैंप बंगरसिया जाना होता था, यहां से दूसरे वाहन से भोजपुर जाना पड़ता था। सीआरपीएफ कैंप बंगरसिया तक तो बसें चला करती थीं, इसलिए इन्हें ही भोजपुर तक चलाए जाने की योजना बन गई। आखिरकार अब सिटी बसों को भोजपुर तक के लिए हरी झंडी दिखा दी गई है।

End of Feed