कार से मिला था 52 किलो सोना 10 करोड़ नकद, पत्नी को लेकर सौरभ शर्मा फरार; वकील ने रख दी बड़ी डिमांड

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश मिलने के मामले में वकील ने आरोपी के लिए सुरक्षा की मांग की है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां मिली करोड़ों की संपत्ति के बाद जांच एजेंसियों को सौरभ शर्मा के अलावा शरद जायसवाल और अन्य लोगों की तलाश है। वकील सूर्यकांत ने सभी आरोपियों की सुरक्षा की मांग की है। अधिवक्ता सूर्यकांत ने कहा कि सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल सहित सभी आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें तथा परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। सभी निरपराध लोग हैं। इनका कोई अपराध नहीं है। यह माल जिन लोगों का है, उनसे इन सभी को खतरा है। जांच एजेंसी सच्चाई का पता कर रही है। जैसे ही इन लोगों के नाम सामने आएंगे, सबको पता चल जाएगा।

saurabh sharma

सौरभ शर्मा और पत्नी (फाइल फोटो)

वकील ने मांगी सुरक्षा

फरार चल रहे शरद जायसवाल के बारे में सूर्यकांत ने कहा कि मैं उनका वकील हूं। मेरा उनके साथ सीधा कोई संपर्क नहीं है। मैंने उसके परिवार का शपथ पत्र लगाया है। जहां तक आत्मसमर्पण की बात है, तो हर व्यक्ति सुरक्षा चाहता है और अगर सुरक्षा मिल जाएगी, तो ऐसा हो सकता है। मगर, शरद जायसवाल कहां है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

End of Feed