भोपाल

Bhopal: ध्यान दें! आपकी गाय बना सकती है आपको लखपति, ऐसे शामिल हों मुकाबले में, शिवराज सरकार देगी इनाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 07:58 PM IST

Bhopal: मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत देश व प्रदेश की मूल नस्लों के गोपालन को बढ़ावा देने की मंशा को लेकर आगामी 1 से 15 फरवरी तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 201 जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार 45 एमपी के मूल गोवंश और 156 भारतीय उन्नत नस्ल के गोवंश के लिए होंगे। वहीं 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी गोपालकों को दिए जाएंगे। वहीं पुरस्कार पाने वाले सभी पशुपालकों की सूची मय गायों की नस्ल और दुग्ध उत्पादन की जानकारी महकमे की वेबसाइट पर अपडेट होगी।

Image

मध्यप्रदेश में अधिक दूध देने वाली गाय को मिलेगा इनाम (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पूरे प्रदेश में 1 से 15 फरवरी तक होगी प्रतियोगिता
  • विजेता रही गाय के गोपालकों को सरकार करेगी पुरस्कृत
  • प्रतियोगिता दो कैटेगरी में आयोजित की जाएगी


Bhopal: मध्य प्रदेश के पशु पालकों के लिए ये एक अहम खबर है। खासकर उन पशु पालकों के लिए जो कि, गाय पालते हैं। इसमें सबसे अहम बात तो ये है कि, अब गाय आपको आने वाले दिनों में लखपति बना सकती है। सूबे की शिवराज सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। जिसमें एमपी व देश की उन्नत नस्ल की गायों को लेकर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत देश व प्रदेश की मूल नस्लों के गोपालन को बढ़ावा देने की मंशा को लेकर आगामी 1 से 15 फरवरी तक प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे। जिसमें 201 जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार 45 एमपी के मूल गोवंश और 156 भारतीय उन्नत नस्ल के गोवंश के लिए होंगे। वहीं 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी गोपालकों को दिए जाएंगे।

जानें क्या है योजना का खाका

पशुपालन मंत्री के मुताबिक, प्रदेश की मूल गोवंशीय व भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए पुरस्कार योजना पशु पालन महकमे की ओर से लागू की गई है। जिसमें सूबे की मूल गोवंशीय नस्ल प्रतियोगिता 15 जिलों आगर-मालवा, इंदौर, खंडवा, टीकमगढ़, शाजापुर, उज्जैन, राजगढ़, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, दमोह, पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी में होगी। वहीं भारतीय उन्नत नस्ल गाय प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 52 जिलों में होगी। जिसमें अधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं पुरस्कार पाने वाले सभी पशुपालकों की सूची मय गायों की नस्ल और दुग्ध उत्पादन की जानकारी महकमे की वेबसाइट पर अपडेट होगी।

इतना मिलेगा सरकार की ओर से इनाम

पशु पालन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रतियोगिता के तहत दोनों कैटेगरी में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय स्तर पर आने वाले गोपालक को 11 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम 2 लाख, द्वितीय 1 लाख और तृतीय आने वाले गोपालक को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। विभाग के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए सभी जिलों के विकास खंडों से विभाग के कार्मिक शामिल होने वाले पात्र पशुपालकों के आवेदन लेकर जिला स्तर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा को सौंपेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी गोपालकों को विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!