Bhopal Accident: बर्थडे पार्टी के बाद हादसे का शिकार हुआ युवक, रेस्टोरेंट के बाहर तेज रफ्तार कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

भोपाल के ईटखेड़ी में एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी करने के बाद बाहर निकले प्राइवेट कॉलेज के डिप्टी रजिस्ट्रार को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhopal Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बर्थडे पार्टी करके रेस्टोरेंट के बाहर निकला युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। ये घटना ईटखेड़ी में एक रेस्टोरेंट के बाहर की है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट कॉलेज के डिप्टी रजिस्ट्रार, राजेश अहिरवार (25), अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी के बाद बाहर आकर बाइक पर बैठे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह 4 बजे इलाज के दौरान राजेश अहिरवार की मौत हो गई।

Road Accident.

भोपल मे तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला

तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक युवक की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल अन्य युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के दौरान राजेश के साथ मौजूद उनके भांजे करण ने बताया कि वह सभी यादव ढाबा एण्ड रेस्टोरेंट में बर्थडे केक काटने और खाना खाने के बाद बाहर आए थे। राजेश अपनी बाइक पर बैठे थे, जबकि करण और उनके दोस्त दूसरी बाइक पर थे। अचानक कार एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें टक्कर मार दी। करण ने बताया कि टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

End of Feed