Bhopal: अच्छी खबर! लेक सिटी में बनेगा 32 करोड़ का आरओबी, इन कॉलोनियों के लोगों की घटेगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 04:34 PM IST

Bhopal: छोला आरओबी काली परेड से अयोध्या बायपास तक बनने वाले आरओबी के निर्माण में करीब 32 करोड़ 44 लाख रुपए लागत आएगी। केंद्र सरकार ने एमपी के 3 बड़े शहरों में रेलवे ओवर और अंडरब्रिज के निर्माण की चार परियोजनाओं के लिए कुल 162.84 करोड़ की मंजूरी दी है। ये सभी परियोजनाएं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना में स्वीकृत की हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल में बनेगा 32 करोड़ की लागत से नया आरओबी
  • एमपी के 3 बड़े शहरों को केंद्र सरकार ने दी सौगात
  • 162.84 करोड़ के चार बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी


Bhopal: लेकसिटी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। शहर में एक नया रेलवे ओवर ब्रिज बनने की परियोजना को मंजूरी मिली है। बता दें कि, ये छोला आरओबी काली परेड से अयोध्या बायपास तक बनेगा। इस नए आरओबी के निर्माण में करीब 32 करोड़ 44 लाख रुपए लागत आएगी। इधर, आरओबी एनएच-7 सिवनी सिटी के लिए 126 करोड़ 40 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। यह राशि केंद्रीय सड़क और अधो-संरचना कोष अधिनियम 2000 सेतु बंधन योजना में मंजूर की गई है।

bhopal news

भोपाल में बनेगा 32 करोड़ से आरओबी लोगों को मिलेगा फायदा (सांकेतिक तस्वीर)

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने एमपी के 3 बड़े शहरों में रेलवे ओवर और अंडरब्रिज के निर्माण के लिए मंजूरी दी है। चार परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से कुल 162.84 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। जिसमें ये सभी प्रोजेक्ट पूरे होने हैं। बता दें कि, ये सभी परियोजनाएं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेतु बंधन योजना में स्वीकृत की हैं।

End of Feed