भोपाल

Best Places to Visit for Street Food in Bhopal: देखने जा रहे हैं रिपब्लिक डे, यहां जरूर खाएं ये फूड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 06:38 PM IST

Best Street Food in Bhopal: लेक सिटी के कई पुराने इलाकों में आपको मिलेंगे पारंपरिक शाही स्वाद वाले पकवान। वहीं भोपाली पान का भी एक खास स्वाद है। चौक बाजार इलाका शॉपिंग के लिए सबसे बढ़िया है, जहां आपको वाजिब दामों में बहुत कुछ खरीदने को मिलेगा। इसके अलवा यहां के इतवारा रोड़ पर अनूठी खुशबू वाला नाश्ता पोहा- जलबी चखने को मिलेगी।

Image

रिपब्लिक डे पर भोपाल में इन खास जगहों पर करें स्ट्रीट फूड एन्जाॅय (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोहेफजा में कस्टर्ड में भीगी ब्रेड वाली मिठाई का स्वाद है लाजवाब
  • भोपाली पोहे के साथ रसभरी जलेबी कर देगीआपकी मॉर्निंग गुड
  • 10 नबंर इलाके में मिलेगा टमाटर, स्वीट कॉर्न और मंचूरियन सूप


Best Street Food in Bhopal: लेक सिटी भोपाल जिसे लखनऊ के बाद अपनी खास तहजीब व नबावी रवायतों की खास पहचान वाला शहर माना जाता है। यहां रजवाड़ी व नवाबी रियाया के वक्त खास शैली में बनीं इमारते महल व मंदिर मकबरे आदि तो हैं ही। इसके अलावा इस शहर को यहां परंपरागत रजवाड़ी खास पकवानों के लिए भी जाना जाता है।

इस बार अगर आप 26 जनवरी पर बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे लेक सिटी में स्ट्रीट फूड की वो खास प्लेस जहां आपको लजीज पकवानों सहित चाट खाने का मौका मिलेगा। जिसके चलते आपके रिपब्लिक डे के सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा।

यहां का पोहा जलेबी है लाजवाब

ठंडी सुबह के वक्त अगर आपका हल्के गर्मा-गर्म नाश्ते का मूड है तो भोपाल में इतवारा रोड पर जामा मस्जिद के निकट पोहे की खुशबू मदहोश कर देगी। भोपाल में ताजा गर्म मसालेदार भोपाली पोहा कुरकुरे सेव से गार्निश की हुई रसभरी जलेबी के साथ आपकी मॉर्निंग गुड कर देगा। अभी सर्दियां अपने पूरे परवान पर हैं, ऐसे में सर्द शाम को कुछ गरम पीने का मन हो तो इसके लिए लेक सिटी में 10 नबंर इलाके में आपको बेहद खास स्वाद वाले 3 प्रकार का टमाटर, स्वीट कॉर्न और मंचूरियन सूप मिलेगा। जिसे पीने के बाद आपको एक अच्छा स्वाद मिलेगा।

कोहेफजा है कस्टर्ड ब्रेड का प्रमुख इलाका

अगर आप भोपाल घूमने आएं हैं और यहां का भोपाली पान नहीं खाया तो आपका यहां आना बेकार है। पूरे शहर में आपको हर गली चौराहे पर अनूठी शैली वाला भोपाली पान खाने को मिल जाएगा। गुलकंद, सुपारी और कई मसालों के मिश्रण से बना पान भोपाल की लाइफलाइन है। इसके अलावा भोपाल में आपका मीठा खाने का मन है तो चलिए कोहेफजा इलाके में जहां आपको कस्टर्ड में भीगी ब्रेड वाली मिठाई शाही टुकड़ा का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। मेवों और मसालों से गार्निश की हुई ये मिठाई इस शहर की खास पहचान है। वहीं जामा मस्जिद इलाके में आपको एक बेहतरीन स्वाद वाली बर्फी रसमलाई द्रोण का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। पत्तों से बनी कटोरे में बर्फ के ढेर पर रबड़ी पर डाला गया गुलाब जल व शरबत यहां का लाजवाब स्ट्रीट फूड है जो रजवाड़ों के समय से ही प्रचलित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article