बागेश्वर धाम में एक-दूजे होंगे इतने जोड़े, गिफ्ट में मिलेंगे इतने हजार रुपये; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेकर आईंं उपहार

Bageshwar Dham Samuhik Vivah: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वरधाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हे और दुल्हन को बतौर गिफ्ट 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित निर्धन बालिकाओं के विवाह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी जोड़ों के लिए उपहार लेकर आईं।

Bageshwar Dham Samuhik Vivah: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला स्थित बागेश्वरधाम में महाशिवरात्रि पर गरीब बेटियों के लिए विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया कि राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, सभी जोड़ों को 51-51 हजार रुपए दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित निर्धन बालिकाओं के विवाह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी जोड़ों के लिए उपहार लेकर आईं। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सरकार की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी जोड़ों को राज्य सरकार की योजना के अनुसार 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस विवाह समारोह में कई संदेश छिपे हुए हैं, जो आज की दृष्टि से भी हम सभी के लिए उपयोगी हैं। यह ऐसा समारोह है, जो जाति विषमताओं के खिलाफ लड़ने के साहस और संघर्ष को दर्शाता है, धाम में मौजूद लोग इसके साक्षी बने।

Bageshwar Dham Samuhik Vivah

बागेश्वरधाम सामूहिक विवाह समारोह (फाइल फोटो)

251 घोड़ों पर दूल्हे आए

उन्होंने कहा कि यहां 251 घोड़ों पर दूल्हे आए हैं। यह सामाजिक सद्भाव का उदाहरण बना है, क्योंकि घोड़े पर बैठने को लेकर कई तरह की बातें आती रही हैं। इस आयोजन के शुरू होने की कहानी भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताई। उन्होंने बताया कि अपनी बहन की शादी के दौरान उन्होंने किस तरह की समस्याओं का सामना किया था, तभी उन्होंने प्रण कर लिया था कि जब सामर्थ्यवान बनेंगे तो निर्धन कन्याओं की शादी कराएंगे। अब उसी के तहत यह समारोह सात साल से आयोजित कर रहे हैं।

End of Feed