पैदल यात्रा पर निकले धीरेंद्र शास्त्री, जानें कहां जा रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार को अपनी ओरछा धाम तक की पदयात्रा शुरू की। इस पदयात्रा में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक समरसता के साथ सनातन को ताकत देने का काम करेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरुवार को अपनी ओरछा धाम तक की पदयात्रा शुरू की। इस पदयात्रा में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी इस पदयात्रा में पहले दिन शामिल हुए और बसारी से कदारी ग्राम तक पदयात्रा की।

Bageshwar Dham Peethadheeshwar

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर

संत ही समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पदयात्रा के दौरान कहा कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सामाजिक समरसता के साथ सनातन को ताकत देने का कार्य करेगी। हिंदू समाज के साधु-संतों ने हमेशा ही समाज को सही दिशा दिखाने व सनातन की रक्षा का कार्य किया है। संत ही समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। संतों के आशीर्वचन से ही संस्कृति की जीवंतता बनी रहने के साथ सुसंस्कृत समाज की स्थापना हो सकती है। इस तरह की यात्राएं सनातन को मजबूत करने के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने और देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करेंगी।

End of Feed