भोपाल

मध्य प्रदेश के दमोह में ऑटो और ट्रक की टक्कर, 7 लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह में कटनी स्टेट हाईवे पर मंगलवार की दोपहर ट्रक और सवारी ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की जहां मौत हो गई वहीं तीन लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है-

Image

एमपी के दमोह में ऑटो और ट्रक की टक्कर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दमोह कटनी स्टेट हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ। जहां दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में मंगलवार की दोपहर ट्रक और सवारी ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऑटो में सवार कौन लोग थे इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

घायलों के इलाज के लिए किए गए इंतजाम

जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के द्वारा घायल लोगों के लिए इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जिसके लिए दमोह से जबलपुर तक एक कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पायलट और फॉलो वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे दमोह से जबलपुर तक के मार्ग में कोई बाधा न आए। एंबुलेंस सही समय पर इन घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच सके और घायलों का इलाज शुरू हो सके।

क्रेन की मदद से ऑटो को बाहर निकाला गया

आज दोपहर जैसे ही इस हादसे की जानकारी लगी तत्काल ही देहात थाना पुलिस के साथ कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ऑटो को बाहर निकाला गया। साथ ही ट्रक के नीचे दबे लोगों को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां 7 लोगों को मृत घोषित किया गया है।

गंभीर मरीजों को जबलपुर रेफर किया गया

अभी तीन की स्थिति गंभीर होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृत और घायलों की किसी भी प्रकार की सिनाख्त्त नहीं हो पाई है। एसपी ने बताया कि चुकी ऑटो लोकल का ही रजिस्टर्ड है इसलिए आसपास के ही लोग होंगे जो आटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। सबसे पहले प्राथमिकता है कि घायलों का इलाज तत्काल शुरू किया जा सके ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article