भोपाल

'अम्मा का पक्का घर बनेगा', सीएम शिवराज ने बूढ़ी महिला को लगा लिया गले, आपको भी भावुक कर देगा ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 19, 2023, 06:01 PM IST

सीएम शिवराज जनदर्शन के लिए रोड शो के दौरान ऐसा नजारा सामने आया जो बेहद भावुक करने वाला है, यहां एक बूढ़ी अम्मा फूलों की माला लिए मुख्यमंत्री के स्वागत करने के लिए खड़ी थीं।

सीएम शिवराज विकास पर्व के अंर्तगत सिवनी पहुंचे, इस दौरान बेहद भावुक नजारा देखने को मिला, जब सीएम शिवराज जनदर्शन के लिए रोड शो करते हुए एक बस्ती से गुजरे तो सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही अम्मा फूलों की माला लिए बेटे समान मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं, शिवराज भी अम्मा को देख भावुक हो गए और अम्मा को गले से लगा लिया, झोपड़ी को देखकर बोले अम्मा का पक्का घर बनेगा और तुरंत अधिकारी को बुलाकर आदेश दिया।

जन दर्शन के दौरान रथ से अचानक उतर कर मुख्यमंत्री चौहान पहुंचे सड़क किनारे बनी झुग्गी में उनके स्वागत के लिए खड़ी बुजुर्ग महिला सोनवती ने झुग्गी में सीएम शिवराज का स्वागत किया, सीएम शिवराज ने उन्हे भावना पूर्ण गले लगाया और कलेक्टर को उन्हे पट्टा देने और फिर मकान स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article