अमित शाह ने भोपाल में शुरू किया 'गरीब कल्याण महा अभियान', कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 06:10 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में'गरीब कल्याण महा अभियान' की शुरुआत की। शाह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए कई सवाल किए।

भोपाल: गरीब कल्याण महाभियान में शामिल होने के लिए राजधानी भोपाल आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए शाह ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए कई सवाल किए। अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती बताते हुए उनके द्वारा मध्य प्रदेश में किया जा रहे कार्यों की तारीफ की।

Garib Kalyan Maha Abhiyan, Shivraj Singh Chouhan, Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में लॉन्च किया गरीब कल्याण महा अभियान

शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में BJP सरकार के 20 साल (2003-2023) के रिपोर्ट कार्ड की 32 पेज की बुकलेट जारी की। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो आपकी सरकार के 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आइए। अमित शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपने मध्य प्रदेश की जनता के साथ कितना न्याय किया? कांग्रेस नेताओं को मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता के सामने आंकड़े लेकर आना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 में जब सोनिया - मनमोहन सरकार थी, मध्य प्रदेश को 10 साल में सिर्फ 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए दिए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में 8 लाख 30 हजार करोड़ रुपए मध्य प्रदेश को दे दिया। प्रदेश का विकास न करने को लेकर अमित शाह सबसे ज्यादा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमलावर रहे।

End of Feed