भोपाल

AAP की नजरें अब MP पर, भोपाल में केजरीवाल आज करेंगे चुनावी शंखनाद, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 14, 2023, 08:49 AM IST

Arvind Kejriwal : गुजरात चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने पर जुटी है। अब उसे राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने लिए उम्मीद नजर आ रही है। केजरीवाल के इन रैलियों को विधानसभा चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

Arvind Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भोपाल में रैली करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवत मान रैली में शामिल होंगे। बता दें कल यानी सोमवार को जयपुर में केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। जिसमें उन्होंने वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत को भाई-बहन करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राजस्थान को 'लूटा' है। ये दोनों पार्टियां 'चोर-चोर मौसेरे भाई' हैं। भोपाल में दिल्ली के सीएम की यह रैली दशहरा मैदान में होगी। इस रैली के लिए आम आदमी पार्टी एक लाख लोगों को जुटाने की कोशिश कर रही है।

दूसरे राज्यों में जनाधार बढ़ाने पर जुटी AAP

गुजरात चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने पर जुटी है। अब उसे राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने लिए उम्मीद नजर आ रही है। केजरीवाल के इन रैलियों को विधानसभा चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। जिन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, वहां आम आदमी पार्टी अच्छा करती आई है। यही नहीं, केजरीवाल की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों को भी लड़ने का फैसला किया है।

शहरी निकाय चुनावों में किया था अच्छा प्रदर्शनरैली के साथ ‘आप’ मध्य प्रदेश की राजनीति में सेंध लगाने की कोशिश में है। रिपोर्टों की मानें तो केजरीवाल अपनी रैली में कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की हाल में घोषणा करने वाली ‘आप’ पिछले साल जुलाई-अगस्त में स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है। आप ने नगरीय निकाय चुनाव में 6.3 प्रतिशत मत हासिल करने का दावा किया है। शहरी निकायों में पार्षदों के पदों के लिए आप ने लगभग 1,500 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से 40 जीते थे, जबकि 135 से 140 दूसरे स्थान पर रहे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article