Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दसवीं मंजिल से नीचे उतरते वक्त एक लिफ्ट बीच में ही अटक गई, जिसमें आठ लोग सवार थे और वे सभी लिफ्ट के अंदर फंस गए। बताया गया कि लिफ्ट पांचवीं मंजिल पर आकर खराब हो गई और वहीं फंस गई, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन काफी देर तक चिल्लाने के बाद भी कोई मदद के लिए नहीं आया।
लिफ्ट में फंसे लोग।
लोगों ने किसी तरह बचाई अपनी जान
इसके बाद लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों ने खुद ही किसी तरह से लिफ्ट को खोलकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि लोग चिल्लाते रहे, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया। लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में न गार्ड और न ही लिफ्ट मैन था, जो जान बचाने के लिए आता। यह घटना इंदौर के स्कीम नंबर 140 के ग्रैंड एग्जॉटिक के सनशाइन बिल्डिंग की बताई जा रही है।
