भोपाल

MP के मुरैना में पुलिस शस्त्रागार से 200 कारतूस चोरी, कमांडर सस्पेंड; जांच शुरू

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के शस्त्रागार से राइफल के 200 कारतूस चोरी हो गए। चोरी की घटना सामने आने के बाद कमांडरों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के शस्त्रागार से कथित तौर पर नौ एमएम पिस्तौल और ‘सेल्फ-लोडिंग’ राइफल के 200 कारतूस चोरी हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ ने बताया कि शनिवार को चोरी का मामला सामने आने के बाद एसएएफ की दूसरी और पांचवीं बटालियन के कमांडेंट ने अपने कंपनी कमांडरों को निलंबित कर दिया।

कारतूस चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

अधिकारी ने बताया कि शस्त्रागार के गार्ड ने पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) को चोरी की सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने एसएएफ के दो शस्त्रागारों से पिस्तौल चोरी होने की बात से इनकार किया।

आईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

चोरी की घटना के बाद चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांचकर्ताओं से जानकारी ली। बार-बार प्रयास करने के बावजूद सक्सेना से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article