Bhopal: 11 करोड़ और 52 KG सोने का लगाया चूना, कोर्ट ने घोटालेबाज को दी जमानत; पर जेल से नहीं आ पाएगा बाहर!

मध्य प्रदेश में एक लावारिस एसयूवी से जब्त की गई 11 करोड़ रुपये की नकदी और 52 किलो सोना मामले के आरोपी राज्य परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को लोकायुक्त मामले में ज़मानत दे दी गई है। हालांकि, अन्य मामलों में जमानत नहीं मिलने पर वह जेल में बंद रहेगा।

भोपाल : पिछले साल मध्यप्रदेश में एक लावारिस एसयूवी से जब्त की गई करीब 52 करोड़ रुपये की नकदी और सोना राज्य परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का था, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। ईडी ने पिछले दिनों भारी मात्रा में मिली नकदी और सोने के स्वामित्व को लेकर महीनों से जारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। अब कोर्ट ने भी उसे राहत दी है। घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा लोकायुक्त मामले में ज़मानत मिल गई है। बहरहाल, वह अन्य मामलों में जेल की सलाखों में ही रहेगा।

Saurabh Sharma

(फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, तीन एजेंसियां- ईडी, आयकर विभाग और मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस, शर्मा और पिछले साल 20 दिसंबर को भोपाल के एक इलाके से वाहन से बरामद नकदी के मामले की जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत लोकायुक्त द्वारा शर्मा के यहां छापेमारी से हुई, जिसमें भोपाल स्थित उसके परिसरों से 2.85 करोड़ रुपये नकद सहित तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई। ईडी ने एक बयान में दावा किया इस मामले में आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौड़ की इनोवा कार से नकदी और सोना जब्त किया था। ईडी की जांच में पता चला है कि इनोवा कार से जब्त नकदी और सोना सौरभ शर्मा का ही था।

End of Feed