'आज भारत वापसी नहीं हो सकी संभव...', UAE में फंसे मध्य प्रदेश के दो पूर्व MLA समेत 700 से ज्यादा यात्री

Israel Iran War: इजरायल-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत राज्य के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए हैं। इस बीच, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

Israel Iran War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उड़ानें रद्द होने के बाद मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक समेत राज्य के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए हैं। ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मध्यप्रदेश इकाई के चेयरमैन अमोल कटारिया ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''फिलहाल प्रदेश के 700 से ज्यादा यात्री संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हैं। ये लोग पर्यटन और कारोबार के लिए वहां गए थे।''

Dubai Airport

दुबई एयरपोर्ट में फंसे यात्री

उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के हालात के मद्देनजर प्रदेश के कई लोगों ने दुबई और शारजाह के अपने हवाई टिकट रद्द कराते हुए आगामी दिनों में यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

End of Feed