शहर

Bhopal News: थप्पड़ का बदला बना खूनी हमला! 10वीं के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से वार

भोपाल के टीला जमालपुरा क्षेत्र स्नूकर क्लब में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिगों ने 30 सेकेंड में चाकू से 27 बार हमला किया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी उंगलियां भी कट गईं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश और थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने यह हमला किया।

Image

भोपाल में छात्र पर चाकू से हमला

Bhopal News: भोपाल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। टीला जमालपुरा इलाके में 10वीं क्लास के एक छात्र पर महज 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। छात्र किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हो गया, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। हमले में छात्र के हाथ में 10 से अधिक गहरे कट लगे हैं, उसकी दो उंगलियां भी कट गईं हैं। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिल्मी स्टाइल में घुसकर छात्र पर किया हमला

यह घटना गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब में हुई। जहां फिल्मी अंदाज में दो नाबालिग घुसे और छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगे। इस दौरान छात्र के हाथ, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते हैं। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने यह हमला किया।

पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए किया हमला

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले स्नूकर क्लब में ही पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्रों को झगड़े में थप्पड़ मार दिए थे। जिसका बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने इसवारदात को अंजाम दिया। यह वारदात 15 फरवरी की है, लेकिन इसका CCTV फुटेज 22 फरवरी को सामने आया, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों आरोपी तेजी से क्लब के अंदर आते हैं और छात्र पर चाकू से लगातार कई वार कर भाग जाते हैं।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार छात्र की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इस मामले में हमला करने वाले दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं, इस कारण इस केस को किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी देखा जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article