Bhiwani News: दिल का दौरा पड़ने से हनुमान का रोल निभा रहे शख्स की मौत, देखें वीडियो

Bhiwani News: रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे एक शख्स दिल का दौरा पड़ने अचानक मौत हो गई। बेहोश होकर गिरने के बाद लोगों को लगा वह एक्टिंग कर रहे है। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक देर हो चुकी थी।

Bhiwani News: हार्ट अटैक पड़ना आज के समय में आम बात हो गई है। हाल ही की बात करें तो नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए एक युवक को हार्ट अटैक पड़ा था। वैसा ही कुछ इंदौर में भी देखने को मिला सिविल सेवा की कोचिंग लेते हुए एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ऐसी ही एक घटना अब हरियाणा के भिवानी से सामने आई है, जहां एक शख्स की मृत्यु दिल का दौर पड़ने से हुई है। इस शख्स को हार्ट अटैक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पड़ा था। ये घटना उस समय की है जब पूरा भारत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का जश्न मना रहा था। रामलीला में स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए ये शख्स अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

Bhiwani Man Play Role of Hanuman Dies Due to Heart attack During Ramlila

हार्ट अटैक के दौरान शख्स की हुई मौत

रामलला की दौरान पड़ा हार्ट अटैक

भिवानी में राम प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए रामलीला का आयोजन किया गया था। रामलीला में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले शख्स एक्टिंग करते हुए अचानक नीचे गिर गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। इस शख्स की पहचान हरीश मेहता के रूप में की गई है। इस शख्स की आयु मात्र 25 वर्ष थी और ये रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे थे।

End of Feed