भिवाड़ी अग्निकांड में जिंदा जलने वाले छह मजदूर पूर्वी चंपारण के; परिजन बोले- मालिक मजदूरी नहीं देता था,काम छोड़ने वाले थे

भिवाड़ी फैक्ट्री अग्निकांड में जिंदा जले मजदूरों की पहचान कर ली गई है, जिनमें छह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे। घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच चल रही है।

राजस्थान के खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में मरने वालों की सिर्फ हड्डियां ही मिलीं। वहीं, इस हादसे में मरने वालों की पहचान हो गई है। इन मृतकों में छह मजदूर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

भिवाड़ी में मरने वालों में छह बिहार के।

भिवाड़ी में मरने वालों में छह बिहार के।

भिवाड़ी में मरने वालों की हुई पहचान

उनकी पहचान सुजांत कुमार, मिंटू कुमार, अजीत कुमार, रवि कुमार, श्याम कुमार और अमरेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों में चिरैया थाना क्षेत्र के हराज गांव निवासी मनु पासवान, नितेश कुमार, कन्हैया पासवान, आशिक पासवान और दीपलाल कुमार शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि अधिकांश मजदूर अपने परिवार के साथ राजस्थान में रहकर काम कर रहे थे।

End of Feed