पंजाब में नशे के खिलाफ एक्शन तेज, पुलिस को मिलेंगे 117 नए वाहन; CM मान बोले-पंजाबियों को न करें बदनाम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए डीएसपी को 117 नए वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की। मान ने नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने की अपील की और केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए नशे की तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जोर देकर कहा कि नशे का खात्मा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब पुलिस को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के लिए डीएसपी को 117 नए वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की और इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Bhagwant Mann Anti-Drug Campaign

सीएम भगवंत सिंह मान ने फिल्लौर पुलिस अकादमी में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा की

केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नशा खुलेआम बिक रहा है, तो पंजाब को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और पंजाबियों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह पंजाब को बदनाम करने के बजाय अंतरराष्ट्रीय सीमा और गुजरात के रास्ते नशे की आमद को रोके। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि मानसा में एक सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को भी कड़ी सजा दी जाएगी।

End of Feed