BEST कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दी बड़ी राहत; आज से दौड़ेंगी बसें

मुंबई में रविवार को BEST कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में नियमित कर्मचारियों को 3,000 रुपये मासिक अंतरिम राहत और वेट लीज कर्मचारियों को 2,000 रुपये मासिक बढ़ोतरी देने का फैसला लिया गया। लंबित ग्रेच्युटी भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। साथ ही तीन सालों में 5,000 नई बसें खरीदी जाएंगी।

Mumbai BEST Strike: मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा बेस्ट (BEST) से जुड़े कर्मचारियों के लिए रविवार को एक राहत भरी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बन गई है। जिसके बाद BEST कर्मचारी एक्शन कमेटी ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी है। यह हड़ताल बीते तीन दिनों से जारी है, जिसके कारण यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार से बेस्ट बसें फिर से शुरू हो जाएंगी।

BEST Bus

सांकेतिक फोटो

कर्मचारियों को मिली आर्थिक राहत

बैठक में फैसला लिया गया कि कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान मौजूदा वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। इसके अलावा, नए वेतन समझौते के लागू होने तक नियमित BEST कर्मचारियों को हर माह 3,000 रुपये की अंतरिम राहत मिलेगी। वहीं वेट लीज (Wet Lease) पर काम करने वाले कर्मचारियों को हर महीने 2,000 की मौसमी बढ़ोतरी देने को मंजूरी दी गई है।

End of Feed