India Bangladesh Border: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)
सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत
सुवेंदु सरकार ने बीएसएफ को बाड़ लगाने के लिए अतिरिक्त जमीन सौंपी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बंगाल सरकार ने बीएसएफ की चौकियां बनाने और कंटीले तारों की बाड़ लगाने में मदद करके सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और मजबूत हो गई। अब बीएसएफ को और जमीन सौंपी गई है, जिससे कुछ जमीन 142.79 एकड़ हो गई है।''
BSF को कहां कितनी जमीन दी गई
सुवेंदु सरकार ने बीएसएफ को सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में चौकी और बाड़ेबंदी के लिए जमीन सौंपी है। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 38.805 एकड़ जमीन मुर्शिदाबाद जिले में सौंपी गई है। इसके अलावा जलपाईगुड़ी में 35.165 एकड़, कूच बिहार में 22.95 एकड़, दक्षिण दिनाजपुर में 20.1701 एकड़ और मालदा में 10.90 एकड़ भूमि बीएसएफ को दी गई है। वहीं, दार्जिलिंग में 8.815 एकड़, उत्तर दिनाजपुर में 2.84 एकड़, उत्तर 24 परगना में 2.6 एकड़ और नदिया में 0.55 एकड़ जमीन हस्तांतरित की गई है।
| जिला | BSF को सौंपी गई जमीन (अब तक) |
| कूच बिहार | 22.95 एकड़ |
| जलपाईगुड़ी | 35.165 एकड़ |
| दार्जिलिंग | 8.815 एकड़ |
| उत्तर दिनाजपुर | 2.84 एकड़ |
| दक्षिण दिनाजपुर | 20.1701 एकड़ |
| मालदा | 10.90 एकड़ |
| मुर्शिदाबाद | 38.805 एकड़ |
| नदिया | 0.55 एकड़ |
| उत्तर 24 परगना | 2.6 एकड़ |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
