शहर

घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में सुवेंदु सरकार, होल्डिंग सेंटरों में रखे गए 386 बांग्लादेशी नागरिक; महिलाएं और बच्चे भी शामिल

Illegal Immigrants: बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इस बीच, विभिन्न जिलों में मौजूद होल्डिंग सेंटरों में रखे गए बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या सामने आई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Image

घुसपैठ के खिलाफ बंगाल सरकार सख्त

Photo : ANI

Illegal Immigrants: बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार बांग्लादेश सीमा से होने वाली घुसपैठ की कोशिशों को रोकने में जुटी हुई है। ऐसे में सरकार ने बीएसएफ को चौकियां और बाड़बंदी के लिए जमीनें मुहैया कराई है। इस बीच, 12 जिलों में मौजूद होल्डिंग सेंटरों में रखे गए बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या सामने आई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

किस जिले में रखे गए कितने लोग

बंगाल के विभिन्न होल्डिंग सेंटरों में कुल 386 बांग्लादेशी नागरिकों को रखा गया है। सबसे अधिक 335 लोगों को बसिरहाट जिले के तहत टेंटुलिया पाथेरसाथी, चारघाट फ्लड सेंटर और मीडिया सुभासनगर होल्डिंग सेंटर में रखा गया है। इनमें 148 पुरुष, 99 महिलाएं और 88 बच्चे शामिल हैं।

क्रम संख्याजिलाहोल्डिंग सेंटरोंकुल व्यक्ति
1बारुईपुर कर्मतीर्था5
2सुंदरबन लक्ष्मीकांतपुर कम्युनिटी हॉल1
3बसिरहाट टेंटुलिया पाथेरसाथी, चारघाट फ्लड सेंटर, मीडिया सुभासनगर फ्लड सेंटर335
4दक्षिण दिनाजपुररामपुर कर्मतीर्था8
5बोंगांव मदर एंड चाइल्ड होम1
6बारासात देगंगा थाना3
7कूचबिहारअपोंघोर हॉल, दिनहाटा2
8मुर्शिदाबाद स्वप्न नगर मार्केट कॉम्प्लेक्स, भगबंगोला19
9जंगीपुर पद्मा भवन, लालगोला2
10कृष्णानगर भीमपुर पंचायत कम्युनिटी हॉल, भीमपुर1
11मालदाकर्मतीर्था9
कुल386

मुर्शिदाबाद जिले के स्वप्न नगर मार्केट कॉम्प्लेक्स, भगबंगोला में 19 पुरुषों को रखा गया है। जंगीपुर जिले के पद्मा भवन, लालगोला में 2 पुरुष हैं। कृष्णानगर जिले के भीमपुर पंचायत कम्युनिटी हॉल में 1 पुरुष रखा गया है। वहीं, मालदा के कर्मतीर्था केंद्र में 9 लोग हैं, जिनमें 3 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं।

होल्डिंग सेंटरों में किसे रखा जा रहा?

हाल ही में बंगाल सरकार ने जिला स्तर पर होल्डिंग सेंटर (डिटेंशन सेंटर) शुरू करने की बात कही थी। कहा जा रहा था कि इन केंद्रों में उन लोगों को रखा जाएगा जिनकी नागरिकता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सरकार का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजा जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article