शहर

6 महीने और 9 कत्ल, दहशत में 250 गांव... क्या है बरेली के साइको किलर की कहानी, क्यों बनाता है महिलाओं को अपना शिकार

यूपी के बरेली में इन दिनों एक साइको किलर ने 250 गांव के लोगों को आतंकित कर रखा है। पुलिस को आशंका है कि उसी ने पिछले 6 महीने में 9 महिलाओं की हत्या की है। आखिर ऐसा हत्यारा कौन है, जो महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है।

Image

फाइल फोटो

बरेली: एक हत्यारा और दहशत में 250 गांव। कभी आपने ऐसे 'साइको किलर' के बारे में सुना है। इन दिनों यह साइको किलर रहस्य बना हुआ है। जी हां, ये पुरुषों को नहीं बल्कि, महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। यूपी पुलिस इसकी तलाश में दर बदर भटक रही है। ताजा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र से आया है, जहां उसने उर्मिला नाम की एक 55 साल की महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। महिला खेत पर जानवरों के लिए चारा काटने के वास्ते गई थी। पुलिस का शक सीरियल की तरफ ही जा रहा है। इसको पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी।

9 महिलाओं की हत्याएं

बरेली के शाही और आसपास के इलाकों में महिलाओं की हत्या के सिलसिला का दौर जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को शाही थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दुलारो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका भी बिसरा लिया गया है। अबतक 9 महिलाओं की हत्याओं से पुलिस महकमा भी हलकान है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के जरिए क्लू निकालने की कोशिश की गई है। साथ ही इलाके में लोगों से पूछताछ कर अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

एक ही पैटर्न पर हत्याएं

इस सीरियल किलर ने महिलाओं की ही हत्या क्यों की, इसके कारणों की जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जमशेदपुर में 55 साल की उर्मिला नाम की महिला की साड़ी से गला घोटकर हत्या की गई। उसके आसपास सजने संवरने (श्रृंगार) का सामान भी फेंका गया। पुलिस के मुताबिक, अभी तक जितनी भी महिलाओं की हत्या हुई है वो एक ही पैटर्न पर की गई है। सभी की गला घोट कर हत्या की जा रही है। शाही थाना क्षेत्र शीशगढ़ और बहेड़ी क्षेत्र में सेम पैटर्न पर महिलाओं की हत्याएं हुई हैं। हालांकि, कुछ मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है, मगर अभी 5 से ज्यादा मामले पेंडिंग में चल रहे हैं।

महिलाओं की हत्या कर पास में फेंकता है श्रृंगार का सामान

बताया जा रहा है गांव के रहने वाले वेद प्रकाश गंगवार की पत्नी रविवार दोपहर को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब वह घर लौटकर नहीं आई तब उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तभी डोरी लाल के खेत के करीब 400 मीटर सड़क किनारे टूटी हुई चूड़ियां मिलीं। महिला की हत्या से पहले उसे घसीटा गया था और उसको गले में साड़ी बांधकर मारा गया।

250 गांवों में दहशत

एसपी सुशील चंद्रभान डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी ने मामलों का जल्दी खुलासा करने का आश्वासन दिया है। 20 तारीख को भी शाही थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की गई थी, उसका भी बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। रिकॉर्ड से पता चल रहा है कि पिछले 1 साल में 9 महिलाओं की हत्याएं हो चुकी हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हैरत वाली बात ये है कि आखिर ऐसा हत्यारा कौन है, जो महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। खौफनाक मौत देने वाले साइको किलर से बरेली समेत आसपास के 250 गांव दहशत में जी रहे हैं और पुलिस इस पहेली को
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें