बरेली: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार, TTP गैंगस्टर शहजाद भट्टी से थे तार

SOG Team: बरेली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई कर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन TTP के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बहेड़ी क्षेत्र में अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।

Bareilly Police: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' (TTP) के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहेड़ी क्षेत्र में एक खंडहर के अंदर चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे अंतरराष्ट्रीय और खतरनाक नेक्सेस का खुलासा किया।

बरेली: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार, TTP गैंगस्टर शहजाद भट्टी से थे तार

बरेली: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार, TTP गैंगस्टर शहजाद भट्टी से थे तार

खंडहर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीओ बहेड़ी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और थाना बहेड़ी पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। 14 और 15 नवंबर की दरम्यानी रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बरेली-बहेड़ी रोड पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास बने एक सुनसान खंडहर की घेराबंदी की। रात करीब 1:35 बजे पुलिस ने जब वहां छापा मारा, तो चार युवक अवैध हथियार बनाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

End of Feed