अब घर बैठे होंगे बांके बिहारी लाल के दर्शन, मंदिर ने शुरू की दिव्य दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने पहली बार आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भगवान बांके बिहारी के दिव्य दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था से अब देश-विदेश में बैठे भक्त भी ऑनलाइन माध्यम से ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे।

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से दुनियाभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने अपने आधिकारिक और सत्यापित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान बांके बिहारी के दिव्य दर्शन का लाइव प्रसारण शुरू कर दिया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस नई व्यवस्था के जरिए अब पहली बार देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी ऑनलाइन माध्यम से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

Banke Bihari Temple in Vrindavan Begins Official Live Streaming

बांके बिहारी के दर्शन के लिए मंदिर में ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग शुरू

इससे उन भक्तों को विशेष सुविधा मिलेगी जो किसी कारणवश वृंदावन नहीं आ पाते। यह पहल सुयोग्य मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संभव हो पाई है। सुयोग्य मीडिया एक तकनीक-आधारित कंपनी है, जो मंदिरों, आध्यात्मिक गुरुओं और धार्मिक संस्थानों को डिजिटल कम्युनिकेशन और मीडिया से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब श्रद्धालु एक सुव्यवस्थित डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

End of Feed