Kalyan News: मुंबई के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कल्याण एक बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले युवक ने आवारा कुत्ते के काटने के बाद आत्महत्या कर ली। बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले एक युवक ने आवारा कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस युवक का नाम एस विश्वनाथ अमीन है। अमीन की आत्महत्या से हड़कंप मच गया है।
कुत्ते ने काटा तो युवक ने की आत्महत्या (Photo: Times Network)
बैंक में सीनियर पोस्ट पर था विश्वनाथ अमीन
कल्याण ईस्ट के तिसगांव नाका इलाके में एक सहजीवन सोसायटी है। इस सोसायटी में रहने वाला एक युवक ऐस विश्वनाथ अमीन रहता था। वह एक बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करता था। कुछ दिन पहले ऐस के पैर में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। उसने रेबीज का इंजेक्शन भी लगवाया था। हालांकि, वह कुछ समय से परेशान था। उसे लगा कि उसे रेबीज हो जाएगा। उसमें इसके लक्षण दिखने लगे थे। आवारा कुत्ते के काटने के बाद घर के लोगों को परेशानी होने के डर से उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग
इस मामले में शिवसेना शिंदे ग्रुप के पार्षद महेश गायकवाड़ ने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर हर्षल गायकवाड़ से मुलाकात की और उनसे आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। कुत्ते के काटने से घायल विश्वनाथ अमीन अस्पताल में भर्ती हुए जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें बताया कि उन्हें रेबीज हुआ है। इस बात से वह डर गए और इसी डर में उन्होंने सुसाइड कर लिया।
शिवसेना शिंदे गुट के ,कल्याण प्रमुख महेश गायकवाड़ ने कहा कि मैंने म्युनिसिपल कमिश्नर से मांग की है कि इलाके के आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए.. ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो..इसलिए मैने महानगरपालिका को पत्र भी लिखा है।
