शहर

कल्याण में चौंकाने वाली घटना, आवारा कुत्ते ने काटा तो युवक ने की खुदकुशी, सता रहा था रेबीज होने का डर

कल्याण ईस्ट के तिसगांव नाका इलाके में एक सहजीवन सोसायटी है। इस सोसायटी में रहने वाला एक युवक ऐस विश्वनाथ अमीन रहता था। वह एक बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करता था। कुछ दिन पहले ऐस के पैर में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था।

Image

कुत्ते ने काटा तो युवक ने की आत्महत्या (Photo: Times Network)

Kalyan News: मुंबई के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कल्याण एक बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले युवक ने आवारा कुत्ते के काटने के बाद आत्महत्या कर ली। बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले एक युवक ने आवारा कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस युवक का नाम एस विश्वनाथ अमीन है। अमीन की आत्महत्या से हड़कंप मच गया है।

बैंक में सीनियर पोस्ट पर था विश्वनाथ अमीन

कल्याण ईस्ट के तिसगांव नाका इलाके में एक सहजीवन सोसायटी है। इस सोसायटी में रहने वाला एक युवक ऐस विश्वनाथ अमीन रहता था। वह एक बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करता था। कुछ दिन पहले ऐस के पैर में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। उसने रेबीज का इंजेक्शन भी लगवाया था। हालांकि, वह कुछ समय से परेशान था। उसे लगा कि उसे रेबीज हो जाएगा। उसमें इसके लक्षण दिखने लगे थे। आवारा कुत्ते के काटने के बाद घर के लोगों को परेशानी होने के डर से उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग

इस मामले में शिवसेना शिंदे ग्रुप के पार्षद महेश गायकवाड़ ने नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर हर्षल गायकवाड़ से मुलाकात की और उनसे आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। कुत्ते के काटने से घायल विश्वनाथ अमीन अस्पताल में भर्ती हुए जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें बताया कि उन्हें रेबीज हुआ है। इस बात से वह डर गए और इसी डर में उन्होंने सुसाइड कर लिया।

शिवसेना शिंदे गुट के ,कल्याण प्रमुख महेश गायकवाड़ ने कहा कि मैंने म्युनिसिपल कमिश्नर से मांग की है कि इलाके के आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए.. ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो..इसलिए मैने महानगरपालिका को पत्र भी लिखा है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article