दोगुना हुआ मेट्रो का किराया, 20 की जगह 50 रुपये की मिलेगी टिकट; यात्रियों का बिगड़ा बजट

Bangalore Metro Ticket Fare: आईटी हब बेंगलुरु मेट्रो का सफर महंगा हो गया है। बीएमआरसीएल अब दोगुना से ज्यादा किराया वसूल कर रहा है। कुछ मामलों में किराये में 100 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ोतरी की गई है। अभी तक जो यात्री 18 रुपये दे रहे थे, उन्हें अब समान दूरी के लिए 40 रुपये देने पड़ रहे हैं।

Bangalore Metro Ticket Fare: मेट्रो रेल किराये में भारी वृद्धि को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) एम महेश्वर राव ने बृहस्पतिवार को संकेत दिए कि किराया वृद्धि में “विसंगतियों” को दूर करने की कोशिश की जाएगी। बेंगलुरु में पत्रकारों से मुखातिब राव ने कहा कि किराये में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा, बल्कि सिर्फ विसंगतियां दूर की जाएंगी, जिसका मतलब है कि संशोधन के मूल ढांचे से छेड़छाड़ किए बिना कुछ चरणों के लिए वृद्धि में कटौती की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बीएमआरसीएल ने मेट्रो रेलवे (संचालन एवं रखरखाव) अधिनियम के प्रावधानों को कमजोर किए बिना किराया वृद्धि में विसंगतियों को दूर करने का प्रस्ताव किया है, जिससे 46 फीसदी यात्रियों को राहत मिलेगी।

Bangalore Metro Ticket Fare

बेंगलुरु मेट्रो का किराया बढ़ा

बीएमआरसीएल को मेट्रो रेल किराये में भारी वृद्धि को लेकर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मामलों में किराये में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है, जिसके चलते मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को हस्तक्षेप करना पड़ा है। राव ने कहा कि समिति ने हमें किराया तय करने की एक प्रणाली सुझाई थी। हमें किराया वृद्धि में सुधार और विसंगतियों को दूर करने की कुछ गुंजाइश नजर आ रही है।

End of Feed