Ballia Accident: बलिया में पिकअप वाहन बना काल, दो अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Ballia Accident: यूपी के बलिया जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार देर रात सड़क हादसे हुए, जिसमें एक डेढ़ साल के बच्चे और एक शिक्षक की मौत हो गई है। दोनों ही घटनाओं में पिकअप वाहन से हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ballia Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हुए, जिसमें एक डेढ़ साल के एक बच्चे की और एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहला हादसा सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुआ और वहीं दूसरा हादसा दलछपरा-श्रीनगर सम्पर्क मार्ग पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों सड़क हादसों में मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Accident News

बलिया सड़क हादसे मे दो लोगों की मौत

पहला हादसे में शिक्षक की मौत

पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में रविवार की रात्रि राजेश कुमार यादव (45) जलालीपुर मोड़ से मोटरसाइकिल से बस स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है।

End of Feed