Baisakhi 2026: पंजाब में बैसाखी तो इन राज्यों में इस तरह से मनाया जाता है यह खास पर्व, जानें इसके अलग-अलग नाम

Baisakhi 2026 Celebration in India: बैसाखी भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे खासतौर से उत्तर भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है।

Baisakhi 2026 Celebration in India: बैसाखी भारत का एक बेहद जीवंत और आनंदमय पर्व है, जिसे खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह त्योहार 14 अप्रैल, मंगलवार को पड़ेगा। यह दिन रबी फसलों की कटाई की खुशी को दर्शाता है और किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। साथ ही, सिख समुदाय के लिए यह पर्व धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैसाखी केवल समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सिख इतिहास की एक अहम घटना से भी जुड़ा हुआ है। कई जगह पर इस दिन मेष संक्रांति भी मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानें कि इस त्योहार को किन-किन नामों से जाना जाता है।

Baisakhi 2026 Celebration in India

भारत में बैशाखी का उत्सव

बैशाखी पर्व के अलग-अलग नाम

बैशाखी के पर्व का नाम राज्य का नाम
बोहाग बिहू (Bohag Bihu) असम
पोइला बैशाख (Pohela Boishakh) पश्चिम बंगाल
विशु (Vishu) केरल
पुथांडु (Puthandu) तमिलनाडु
महाविषुव संक्रांति Maha (Bishuba Sankranti) ओडिशा

End of Feed