बहराइच में लौटा भेड़िए का खौफ, दो साल के बच्चे पर किया हमला; इलाके में दहशत

बहराइच में फिर दिखा भेड़िए का खौफ देखा जा रहा है। शुक्रवार को दबे पांव घर में घुसे आदमखोर ने दो साल के मासूम को जबड़े में दबोच लिया, लेकिन शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में भेड़ियों का आतंक एक बार फिर दिखने लगा है। मामले में एक मां की तत्परता और ग्रामीणों की एकजुटता ने एक मासूम की जान बचा ली। बहराइच में एक भेड़िए ने घर में घुसकर बच्चे पर हमला किया और उठा कर भाग रहा था लेकिन लोगों का हो-हल्ला सुनकर भेड़िया बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

bahraich wolf attack news

बहराइच में फिर भेड़िए का खौफ (सांकेतिक तस्वीर)

दबे पांव घर में घुसा भेड़िया

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा लोनियनपुरवा गांव में शुक्रवार की शाम भेड़िया दबे पांव एक घर के आंगन में घुस आया। वहां मौजूद छोटे बच्चे को देखते ही उसने हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबोचकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर मां वहां पहुंच गई और शोर मचाने लगी।

End of Feed