बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ा एक्शन, BKTC के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार; CCTV ने खोले राज

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT ने BKTC के पूर्व अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। CCTV में नकदी निकालते दिखने के बाद 4 घंटे की पूछताछ हुई।

देहरादून : बद्रीनाथ मंदिर के दान-चढ़ावे में हुए कथित घोटाले के मामले में पुलिस की एसआईटी (SIT) ने बड़ी कार्रवाई की है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

Badrinath temple scam, Rajendra Singh Chauhan arrested.

BKTC के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

आरोपी राजेंद्र सिंह चौहान के रिटायरमेंट के महज 18 दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। एसआईटी के अनुसार, चौहान को मंदिर के गणना कक्ष (Counting Room) से नकदी निकालते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया था। इस फुटेज के सामने आने के बाद एसआईटी ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed