बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस का विशेष गेट सिस्टम बना सहारा

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य के बीच पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष गेट सिस्टम लागू किया है।

Badrinath Yatra 2026: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम और हेमकुण्ड साहिब की यात्रा चरम पर है। दोनों ही पवित्र धामों में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। खासतौर से बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा धाम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित भागवत कथाओं एवं धार्मिक आयोजनों के कारण भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में प्रवास कर रहे हैं।

Badrinath and Hemkund Sahib Yatra Sees Massive Rush

दोनों धामों में रोजाना पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

क्षतिग्रस्त सड़क और मरम्मत कार्य चुनौती बने

यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के मध्य क्षतिग्रस्त सड़क और मरम्मत कार्य चुनौती बने हुए हैं। सड़क के कुछ हिस्सों में ऊंचे-नीचे एलिवेशन तथा भारी वाहनों की आवाजाही के कारण बीच-बीच में वाहनों के खराब होने की घटनाएं सामने हैं। ऐसे में चमोली पुलिस द्वारा दूरदर्शिता दिखाते हुए प्रभावी गेट सिस्टम लागू किया है।

End of Feed