Badaun Suicide News: बदायूं से महिला सिविल जज ज्योत्सना राय की सुसाइड की खबर(Badaun Judge Jyotsna rai Suicide News) सामने आई है। महिला जज का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मौते पर डीएम-एसएसपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस को महिला जज की डायरी से एक सुसाइड नोट(Badaun Judge Suicide Notes) भी मिला है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है और जांच में जुटी हुई है।
महिला जज ज्योत्सना राय (फोटो साभार - ट्विटर)
जज ज्योत्सना राय सुसाइड केस: कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना
मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्सना राय बदायूं में सिविल जज (Civil Judge Judge Jyotsna rai) जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थी। शनिवार को जब वे कोर्ट नहीं पहुंची, तो उनके साथी कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। जिसके बाद कर्मचारी महिला जज के सरकारी आवास पर पहुंचे और गेट खटखटाया। साथ ही जोर-जोर से आवाजा भी लगाई। इसके बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
ज्योत्सना राय सुसाइड केस: छानबीन में मिले अभिलेख
जब पुलिस महिला जज के आवास पर पहुंची तो धक्का मारकर गेट खोला गया। पुलिस को अंदर जज ज्योत्सना राय का शव कमरे के पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलने पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी और कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि छानबीन में कुछ अभिलेख मिले हैं, जिनके घटनाक्रम से संबंधित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच कराई जाएगी।
