'हम जियेंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए' ऑस्ट्रेलिया में बाबा बागेश्वर के साथ झूमे भारतीय; 20 अप्रैल को प्रयागराज में मिलेंगे धीरेंद्र शास्त्री

कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विश्व शांति का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीयों के साथ हिंदुस्तानी गीत भी गाए।

भारत के प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतिनिधित्व किया। वह अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान 15 अप्रैल बुधवार को सिडनी ओपेरा हाउस (Sydney Opera House) में विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए और विश्व शांति-आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इससे पूर्व Parliament House में भी उनका संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने भारतीयों के साथ हिंदुस्तानी गाए गाए। Perth में भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब भारत लौटने के बाद प्रयागराज के अरैल में उनकी तीन दिवसीय विशाल हनुमंत कथा 20 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।

Baba Bageshwar Dham Pithadhishwar Dhirendra Shastri Austraila Toure

ऑस्ट्रेलिया में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम

प्रयागराज में धीरेंद्र शास्त्री की कथा

प्रयागराज के अरैल में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय विशाल हनुमंत कथा 20 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। 20 अप्रैल को भव्यता के साथ हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा निकली जाएगी और 21 अप्रैल को बाबा बागेश्वर धाम पीठ का दरबार लगेगा।

End of Feed