भारत के प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतिनिधित्व किया। वह अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान 15 अप्रैल बुधवार को सिडनी ओपेरा हाउस (Sydney Opera House) में विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए और विश्व शांति-आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इससे पूर्व Parliament House में भी उनका संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने भारतीयों के साथ हिंदुस्तानी गाए गाए। Perth में भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब भारत लौटने के बाद प्रयागराज के अरैल में उनकी तीन दिवसीय विशाल हनुमंत कथा 20 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
प्रयागराज में धीरेंद्र शास्त्री की कथा
प्रयागराज के अरैल में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय विशाल हनुमंत कथा 20 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। 20 अप्रैल को भव्यता के साथ हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा निकली जाएगी और 21 अप्रैल को बाबा बागेश्वर धाम पीठ का दरबार लगेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी कार्यक्रम था। जल्द ही वे भारत लौट सकते हैं। हालांकि, अभी तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन 20 अप्रैल से पहले वतन वापसी करेंगे क्योंकि उनका प्रयागराज का कार्यक्रम आयोजित होना है।
सिडनी ओपेरा हाउस से लेकर अन्य कार्यक्रम में उनके अनुयायियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा गया। अपने दौरे के दौरान बागेश्वर सरकार वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव और भारतीय संस्कृति के महत्व पर लोगों को संबोधित किया। उनके कार्यक्रमों में सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि तमाम विदेशी शामिल हुए। ओपेरा हाउस से उन्होंने भारतीयों से पूछा आप अपने देश से कितना प्यार करते हो? इस पर भारतवासियों ने बाबा के साथ मिलकर हम जियेंगे और मरेंगे
