शहर

आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, दो करोड़ रुपये जब्त; 11 आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh Police: आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 169 बैंक खातों में जमा लगभग 2 करोड़ रुपये को फ्रीज कर दिया है-

Image

आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का पर्दाफाश (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Azamgarh Police: आजमगढ़ पुलिस ने 190 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 169 बैंक खातों में करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़

एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को बताया कि आजमगढ़ जिले में स्वाट टीम और साइबर टीम के संयुक्त ऑपरेशन में जिले में चल रहे ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी सरकार द्वारा प्रतिबंधित ऑनलाइन बेटिंग ऐप रेड्डी, अन्ना, लोटस और महादेव ऐप के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मेटा व टेलीग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाते थे।

ऑनलाइन क्लास के नाम पर धोखाधड़ी

आरोपी पैसों को दो गुना, तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर इन गेम्स में पीड़ितों की ऑनलाइन आईडी बनाकर साइबर ठगी कर सारा पैसा मोबाइल के जरिए फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लेते थे और पीड़ितों की आईडी ब्लॉक कर देते थे। आरोपियों ने जिले में कोतवाली क्षेत्र में ऑनलाइन क्लास के नाम पर एक घर किराये पर लिया था। यहां पर आरोपियों ने कॉल सेंटर खोल रखा था।

आरोपियों पर 190 करोड़ की ठगी का आरोप

आरोपियों पर 190 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का आरोप है। आरोपियों के 169 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है जिनमें लगभग दो करोड़ रुपये हैं। एसपी ने आगे बताया कि 35 लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद हुआ है। जिसमें इनके पास से 3 लाख 40 हजार रुपये नगद, 51 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिम कार्ड, 7 चेक बुक, 3 आधार कार्ड, 1 जियो फाइबर राउटर मिला है।

अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे आरोपी

उन्होंने आगे बताया कि इस संगठित गैंग में भारत और अन्य देश जैसे- श्रीलंका, यूएई के मेंबर अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के 6, बिहार के 2, ओडिशा के 2, मध्य प्रदेश का एक व्यक्ति शामिल है।

आरोपी के खिलाफ कुल 71 साइबर ठगी के मामले दर्ज

आरोपी के खिलाफ कुल 71 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपी लोकेशन पकड़ी न जाए इसके लिए यह हर कवायद करते थे। यहां तक कि जिस सिम से व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट करते थे, उस सिम को तुरंत तोड़ भी देते थे। लेकिन व्हाट्सएप चलाते रहते थे। इससे लोकेशन ट्रैक नहीं होता था।

(इनपुट- IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article