शहर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला पर भक्तों ने की पैसों की बारिश, 4 दिन में 7 करोड़ 8 लाख का दान

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने चार दिनों में 7 करोड़ 8 लाख रुपये दान कर दिए हैं। विदेशों से भी मंदिर में चंदा आ रहा है। लोग भर-भरकर मंदिर में दान और चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की भारी भीड़ रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही है। इस दौरान भक्त दिल खोलकर मंदिर में दान कर रहे हैं। देश-विदेश से राम मंदिर के लिए झोली भरकर चंदा आ रहा है। श्रद्धालु रामलला पर पैसों की बारिश कर रहे हैं। चंद दिनों में ही अरबों का पैसा दान में आ चुका है। मंदिर में आम भक्तों के लिए रामलला के दर्शन 23 जनवरी से खुले हैं। जिसके बाद 4 दिनों में राम भक्तों ने 7 करोड़ और 8 लाख रुपये दान में दिए हैं।

चार दिनों में दान का आंकड़ा

राम मंदिर में दान ऑनलाउन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से लिया जाता है। 23 जनवरी को रामलला के दर्शन का पहला दिन था, इस दिन 2 करोड़ 90 लाख रुपये दान में मिले थे। दूसरे दिन 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख रुपये आए थे। तीसरे दिन दिन 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार रुपये आए थे। चौथे दिन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवसे के दिन भी लोगों ने मन भर कर दान दिया था। इस दिन 1 करोड़ 15 लाख रुपये दान में आए थे। इन आंकड़ों के हिसाब से चार दिनों में लोगों ने 7 करोड़ 8 लाख रुपये दान दिए।

मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के कपाट सभी भक्तों के लिए खुल गए हैं। रामलला के दर्शन के लिए पहले दिन से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु सुबह से लंबी कतार लगाकर खड़े हो जाते हैं। रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह लंबी कतारें देखने को मिलती है। अभी तक लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए आ चुके हैं। 27 जनवरी को भी 75 हजार श्रद्धालु 3 बजे तक दर्शन के लिए आए थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article