Ram Mandir Donation: राम मंदिर की कितनी हुई कमाई? 2 महीने में विदेशों से आया झोली भरकर चंदा; जानिए पूरी डिटेल्स

Ram Mandir Donation: अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट को लगातार देश विदेश से चंदा मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ के 45 दिनों में 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने भगवान राम लला के दर्शन किए थे। जनवरी और फरवरी महीने में कुल 26.89 करोड़ का दान मिला।

Ram Mandir Donation: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने का अभियान यानी धन संचय अभियान अभी तक जारी है। 14 जनवरी 2021 से लेकर अभी तक देश दुनिया से राम भक्त श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट क्षेत्र को चंदा भेज रहे हैं। यह चंदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जाता है, जिसे मंदिर के विभिन्न विकास कार्यो में लगाने की बात कही जा रही है। अगर, पिछले 2 महीने की बात करें रामलाल को 26.89 करोड़ का दान मिला है, जिसमें 57 लाख का विदेशी भक्तों से मिला दान शामिल है।

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर

महाकुंभ के 45 दिनों में आया इतना चंदा

जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ के 45 दिनों में 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने भगवान राम लला के दर्शन किए थे। जनवरी और फरवरी महीने में कुल 26.89 करोड़ का दान मिला। साल 2023-24 में राम मंदिर ट्रस्ट को 376 करोड़ की आय हुई थी, जबकि साल 2025 के दो महीने यानी जनवरी और फरवरी में ही ट्रस्ट को 26.89 करोड़ की आय हुई है। जनवरी में 11.56 करोड़ और फरवरी में 15.13 करोड़ का दान रामलाल मंदिर को मिला है।

End of Feed