Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: आज होगी अहम बैठक, खाली पदों और नए महासचिव पर हो सकता है फैसला

अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को अहम बैठक होगी। नए महासचिव की नियुक्ति, खाली ट्रस्टी पदों और चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी रिपोर्ट पर चर्चा संभव है।

अयोध्या दान चोरी विवाद की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक बेहद अहम है। इस बैठक में ट्रस्ट के रिक्त पदों को भरने, नए महासचिव की नियुक्ति और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी रिपोर्ट पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

राम मंदिर अयोध्या

राम मंदिर अयोध्या

ट्रस्ट के सदस्य स्वामी परमानंद गिरि ने मंगलवार को बताया कि न्यास में खाली पड़े पदों को भरना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान जो अन्य विषय सामने आएंगे, उन पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

End of Feed