शहर

Ayodhya Ram Mandir: अहमदाबाद में शाह-ए-आलम दरगाह ने 101 दीपक जलाकर राम मंदिर अभिषेक का मनाया जश्न

Ayodhya Ram Mandir: भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय आज जुड़ गया। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में इतिहास रच दिया गया है। इस मौके पर अहमदाबाद में शाह-ए-आलम दरगाह ने दरगाह पर 101 मिट्टी के दीपक जलाकर राम मंदिर अभिषेक का जश्न मनाया।

Image

अहमदाबाद में शाह-ए-आलम दरगाह ने दरगाह पर 101 मिट्टी के दीपक जलाकर राम मंदिर अभिषेक का जश्न मनाया।

Photo : Times Now Digital

Ayodhya Ram Mandir: राम भक्तों को वर्षों से जिस पल का इंतजार था वो पल आखिर आ ही गया। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हर भारतीय को वो पल जीने का मौका मिला जिसका प्रत्येक भारतीय काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करते हुए प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को पूरा किया। इस बीच, अहमदाबाद में शाह-ए-आलम दरगाह ने दरगाह पर 101 मिट्टी के दीपक जलाकर राम मंदिर अभिषेक का जश्न मनाया।

राम लला की इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का गवाह देश और दुनिया के करोड़ों लोग बने हैं। शास्त्रों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद मूर्ति में भगवान श्री राम अवतरित हो गए हैं। गर्भ गृह में पीएम मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। पूजा बेदी से उठने के बाद पीएम मोदी ने राम लला के चरणकमलों में कमल पुष्प अर्पित किए और दोनों हाथों से कई बार उनके पैर छुए। वैदिक मंत्रों, शंखनाद और शहनाई के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राम लला की आरती उतारी। इसके बाद भी राम लला की शास्त्र सम्मत एवं विधिवत पूजा-पाठ हुआ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article