Ayodhya: महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु अयोध्या राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। महाकुंभ खत्म होने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या अब सामान्य होने लगी है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रभु श्रीराम के दर्शन की समय अवधि के साथ आरती में भी बदलाव किए हैं। यह नई व्यवस्था आज यानी 3 मार्च से लागू हो गई है। आइए आपको नई समय सारिणी के बारे में बताएं -
Ayodhya अब इस समय पर होंगे रामलला के दर्शन
कब से शुरू होंगे मंदिर में दर्शन
नई समय सारणी के अनुसार, अब मंदिर के गेट सुबह 6 बजे खोल दिए जाएंगे। पहले मंदिर के कपाट खुलने का समय सुबह 7 का था। लेकिन इसके समय में बदलाव करके मंदिर के कपाट एक घंटे पहले यानी 6 बजे खुलेंगे। श्रंगार आरती के बाद 6:30 बजे से 11:50 तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएगें। उसके बाद 12 बजे राज भोग, भोग आरती के लिए मंदिर के कपाट को बंद किया जाएगा। 12 से आधे घंटे की अवधि के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन का मौके मिलेगा। फिर मंदिर के पट 30 मिनट के लिए बंद किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे शाम 6:50 तक दर्शन होंगे और 7 बजे संध्या आरती होगी। फिर 9:45 तक दर्शन के बाद 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल ट्रस्ट द्वारा जारी पूरा शेड्यूल इस प्रकार है -
प्रातः
4 बजे मंगला आरती
4:15 से 6 बजे पट बंद रहेंगे
6 बजे श्रंगार आरती
6:30 बजे से 11:50 दर्शन
11:50 से दोपहर 12 बजे तक पट राज भोग के लिए बंद रहेंगे
दोपहर
12 बजे भोग आरती
12 से 12:30 तक दर्शन
12:30 से 1 बजे तक पट बंद रहेंगे
1 बजे से शाम 6:50 दर्शन
शाम
6:50 से 7 बजे तक राज भोग के लिए पट बंद रहेंगे
7 बजे संध्या आरती
7 बजे से रात 9:45 तक दर्शन
9:45 से 10 बजे पट बंद रहेंगे
10 बजे शयन आरती
रात 10:15 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे
इस दौरान रात 9:30 बजे से डी 1 गेट से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि फरवरी में भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गेट नंबर 3 को खोला गया था, जिसे अब बंद किया जा चुका है।
