दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से बढ़ने लगी ठंड, तमिलनाडु-केरल में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से बढ़ने लगी ठंड, तमिलनाडु-केरल में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
कश्मीर में बारिश और हिमपात
इस दिन से दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
बिहार के दो जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में मौसम की चाल फिर बदलने लगी है। यहां प्रदेश के दो जिलों औरंगाबाद और बांका में आईएमडी ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावनाएं है।
दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के दौरान राजधानी में कहीं-कहीं धुंध देखने को मिल सकती है। दिन के दौरान यहां तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है, जिससे शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को ठंडक का एहसास होगा।
तमिलनाडु के दो जिलों में भारी बारिश
आज मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
केरल में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने केरल के कोलाम, तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावनाएं है। इसके अलावा अन्य जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार हो सकती है। दो दिन तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही बना रह सकता है।
